सतबोहनी-धीराजगंज में सबूज संघ क्लब की ओर से नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें केजीएफ 1 की टीम विजेता रही। उसे प्रथम पुरस्कार के साथ ट्रॉफी एवं नकद 14 हजार की राशि प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार जेएनएस हंटर को प्रदान किया गया। उसे नकद 10 हजार की राशि के साथ उपविजेता का खिताब दिया गया।

तृतीय पुरस्कार जेएम ब्रदर्स एवं चतुर्थ पुरस्कार केजीएफ 2 को प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि वार्ड संख्या 3 के पार्षद प्रतिनिधि बंकिम चौधरी और समाजसेवी उत्तम पात्रो ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया। इसमें मनोज महतो, हेमंत दास, अनंत दास, धनंजय दास, गोपी दास, शामू, राजू, सुजी, मलय, दीपक, रोहित समेत कई कमेटी के सदस्य शामिल हुए।
