
सभी कांवरिया स्वास्थ्य, अपराध और नशामुक्त जमशेदपुर हेतु होगा सामुहिक संकल्प – विकास सिंह
जमशेदपुर। 9 अगस्त जमशेदपुर से निकली बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की निशुल्क यात्रा सकुशल सुल्तानगंज पहुंच गई । संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया सुल्तानगंज पहुंचने के साथ सभी कांवरियों की स्वास्थ्य की जांच की गई सभी कांवरिया स्वस्थ है सभी लोगों को सुल्तानगंज में फल और आई कार्ड का वितरण किया गया। सभी कांवरिया दोपहर 3:00 बजे उत्तर वाहिनी गंगा से अपने कांवर में जल भरकर पैदल कांवरिया पथ से देवघर की ओर प्रस्थान करेंगे । विकास सिंह ने कहा की 1000 कांवरिया सामूहिक रूप से उत्तर वाहिनी गंगा में अपराध और नशा मुक्त जमशेदपुर बनाने के लिए सामूहिक रूप से संकल्प करेंगे और बाबा बैधनाथ से जमशेदपुर में अमन और शांति कायम रखने की कामना करेंगे।

विकास सिंह ने कहा की संकल्प के बाद सभी कांवरिया 14 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर असरगंज के धांधी बिलारी धर्मशाला में रात्रि के समय भोजन और विश्राम करेंगे।
