
रांची। 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा परिणाम में हुई कथित अनियमितताओं के खिलाफ जारी छात्र आंदोलन में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो प्रमुखता से अगुवाई कर रहे हैं। 2 जुलाई को परिणाम जारी होने के बाद से ही वे लगातार छात्रों की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। 5 जुलाई को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए धांधली उजागर करने के बाद उन्होंने 7 और 21 जुलाई को (विधायक जयराम कुमार महतो के साथ) राज्यपाल से मिलकर साक्ष्य और ज्ञापन सौंपा। विरोध दर्ज कराते हुए 8 जुलाई को अल्बर्ट एक्का चौक पर जेपीएससी अध्यक्ष का पुतला फूंका गया।
इसके बाद 25 जुलाई से बापू वाटिका में शुरू हुए सत्याग्रह को 29 जुलाई को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थानांतरित कर संविधान पदयात्रा निकाली गई। मांगों पर ठोस कदम न उठाए जाने के विरोध में देवेंद्र नाथ महतो 2 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं, जो लगातार जारी है।
