
राँची। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय (चौधरी बगान, हरमू रोड) में रक्षाबंधन के अवसर पर ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रक्षा-सूत्र बाँधा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व जाति, वर्ग, कुल और धर्म के भेदभाव से ऊपर है। यह भारतीय संस्कृति के मूल मंत्र “वसुधैव कुटुम्बकम्” का प्रतीक है। यदि इस भावना को जीवन में अपनाया जाए, तो समाज में प्रेम, सद्भाव और शांति का माहौल बनेगा। वहीं, ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने आध्यात्मिक महत्व बताते हुए कहा कि रक्षाबंधन का वास्तविक संदेश अपनी दिव्य शक्तियों को पहचानकर दुर्गुणों व नकारात्मकता पर विजय प्राप्त करना है।
