
झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी की ओर से टायो गेट सामुदायिक भवन मे झारखंड आन्दोलन के अग्रणी नेता जननायक झारखंड सरकार के मंत्री टाइगर जगन्नाथ महतो के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित किया गया। इस दौरान उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसमें झामुमो जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो, प्रखंड अध्यक्ष जगदीश महतो, मंगल माझी, अविनाश सोरेन, अनिल सोरेन, मुखिया मोहन बास्के, आकाश दास, उत्तम दास, रवि सरदार, देवाशीष प्रधान, विश्वनाथ मार्डीआदि शामिल हुए।
