
सरायकेला-खरसावां पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईचागढ़ थाना क्षेत्र में छापामारी कर पुलिस ने 3 किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चांडिल एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल ने डुमटांड से पातकुम जाने वाले रास्ते पर वाहन चेकिंग लगाई थी। इसी दौरान बाइक सवार दो लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर एक को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान घासीराम साव, उम्र 48 वर्ष, निवासी बुरुहातु, ईचागढ़ के रूप में हुई है। उसके पास से 3 किलो अफीम के अलावा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल, प्लास्टिक बोरा और एक होंडा SP125 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। बाइक का नंबर है JH22K 6165 बरामद किया ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 17/22/25 के तहत ईचागढ़ थाना में कांड संख्या 31/2026 दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, वहीं दूसरे फरार आरोपी की तलाश में छापामारी जारी है।
छापामारी दल में चांडिल एसडीपीओ जिय प्रकाश कुमार, ईचागढ़ थाना प्रभारी अरुण यादव समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बाइट : डीएसपी शिव प्रकाश कुमार चांडिल
जेएच-22के-6165 नंबर की टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल बरामद की गई।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (चांडिल) श्री मित्र प्रकाश कुमार के नेतृत्व में ईचागढ़ थाना प्रभारी लखन यादव, सशस्त्र बल के जवान भूषण सिंह मुंडा, सुरेश भगत तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।”
