
जमशेदपुर ।सहयोग संस्था के तत्वावधान में संस्था की प्रेरणास्रोत डाक्टर वीणारानी श्रीवास्तव का जयन्ति समारोह कुड़ी ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ जिसमें संचालन डॉक्टर मिदिता चन्द्रा ने किया।स्वागत वक्तव्य संस्था की अध्यक्ष डॉक्टर सन्ध्या ने दिया।सहयोग गीत श्रीमती पद्माझा ने गाया।

मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर मीरा मुण्डा तथा सम्मानित अतिथि पटना से पधारी डॉक्टर मीरा मुण्डा थी। इसी अवसर पर “उर्वशी”नृत्य नाटिका की भव्य प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।श्रीमती सुधा जी के निर्देशन में स्कूल के बच्चों ने ,इग्नू के एवं दिल्ली विश्वविद्यालय की निवेदिता ने ऐसी प्रस्तुति दी कि सब अपलक देखते रहे।अन्त में डॉक्टर भारती कुमारी ने धन्यवाद व्यक्त किया।

