
कांड्रा:
कांड्रा स्थित जय शनि देव पावन धाम मंदिर नीलकंठ बाबा के प्रांगण में समाज सेवी रोशन प्रसाद साव एवं समस्त महिला मंडली द्वारा महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। सावन के सोमवार के पावन अवसर पर कल शाम 4:00 बजे से मंदिर प्रांगण में बाबा नीलकंठ का महा रुद्राभिषेक अनुष्ठान विधिवत आरंभ होगा। इसके साथ ही, कार्यक्रम के विशेष अंग के रूप में आगामी 10 अगस्त को एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा जय शनि देव पावन धाम मंदिर नीलकंठ बाबा के प्रांगण से प्रारंभ होकर मां पाउड़ी स्थान तक जाएगी, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं जल भरकर शामिल होंगी। आयोजक समाजसेवी रोशन प्रसाद साव एवं महिला मंडली ने बताया कि क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की मनोकामना को लेकर इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा नीलकंठ का कृपा-प्रसाद प्राप्त करने की अपील की है।
