
(सरायकेला-खरसावां):काण्ड्रा
काण्ड्रा बाजार स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर के बाईं ओर की भूमि को भव्य साईं बाबा मंदिर निर्माण के लिए चयनित किया गया है। क्षेत्र में साईं बाबा का भव्य मंदिर बनने की खबर से स्थानीय श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भारी उत्साह का माहौल है।
मंदिर निर्माण समिति के प्रतिनिधियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर निर्माण कार्य को गति देने के लिए बहुत जल्द काण्ड्रा के ग्रामीणों और गणमान्य लोगों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सर्वसम्मति से भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त तय किया जाएगा, जिसके तुरंत बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। समिति ने कहा कि इस पावन कार्य को तमाम काण्ड्रा वासियों के अमूल्य सहयोग, श्रद्धा और जन-भागीदारी से पूरा किया जाएगा।
निवेदक:
श्री साईं सेवा समिति, काण्ड्रा
