
कांड्रा स्थित गुरुकुल वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नव निर्वाचित हेड बॉय ,हेड गर्ल, हाउस कैप्टन एवं क्लास मॉनिटरों को बैच पहनाकर सम्मानित किया गया विद्यालय के संस्थापक गोकुल बर्मन ने नवनिर्वाचित बाल अधिकारियों को उनके कर्तव्य के बारे में बताते हुए उनका उत्साह वर्धन किया

नवनिर्वाचित बाल अधिकारियों में आयुष नन्दी हेड बॉय, रानी कुमारी हेड गर्ल, शंकर और किरण अग्नि हाउस के कप्तान, विशाल और श्रेया वायु हाउस के कप्तान ,अतुल और प्रिया आकाश हाउस के कप्तान एवं इशिका और हेमन्त पृथ्वी हाउस के कप्तान चुने गए साथ ही वर्ग प्रथम से वर्ग दशम तक के क्लास मॉनिटरों को भी बैच देकर सम्मानित किया गया

मंच का संचालन वर्ग दशम के छात्र विपुल एवं सूरज ने किया धन्यवाद ज्ञापन दिवाकर मिश्रा के द्वारा दिया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सतपाल कौर ,शिक्षक दिवाकर मिश्रा, प्रदीप कुमार समेत सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की गई

