
प्रतिनिधि, नोवामुंडी नोवामुंडी प्रखण्ड के जोजो कैंप घोष बस्ती में मंगलवार देर रात एक साल का विशाल सुखा पेड़ गिरने से मालती गोप के घर को नुकसान पहुंचा.घटना के समय घर में मौजूद महिला बाल-बाल बच गईं.पेड़ गिरने से घर की छत क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद बुधवार को पेड़ को काटकर हटाया गया और रास्ता साफ किया गया.पीड़ित महिला मालती गोप ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
