
सरायकेला-खरसावां: कांड्रा बाजार स्थित प्रसिद्ध ‘जय शनि देव पावन धाम नीलकंठ बाबा मंदिर परिसर’ में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई बुधवार को सत्यनारायण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा।यह आयोजन समाज सेवी रोशन प्रसाद साहू के द्वारा कराया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे से विधि-विधान से पूजा के साथ होगी। सबसे पहले पंडित गौतम मिश्रा द्वारा सत्यनारायण भगवान की पूजा कराई जाएगी। पूजा के पश्चात श्रद्धालु सत्यनारायण कथा का श्रवण करेंगे।गुरु पूर्णिमा के दिन होने वाले इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे और प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।समाज सेवी रोशन प्रसाद साहू ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे इस पावन कथा में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें।बता दे कि समाजसेवी रोशन प्रसाद साहू द्वारा हर पूर्णिमा को मंदिर प्रांगण में सत्यनारायण कथा का आयोजन किया जाता है।
