
नोवामुंडी संवाददाता, 22 जून। आगामी 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए।बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया। बैठक में एकमत से पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा को अध्यक्ष, मतियस सुरेन को सचिव तथा घनश्याम हेंब्रम को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कई सदस्यों को संगठन की विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।बैठक में आयोजन से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान तथा अन्य व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया।बैठक में अम्बिका दास व नरेंद्र चातोम्बा सहितबड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सर्वसम्मति से आगामी 8 जुलाई 2026 को पुनः बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
