
प्रतिनिधि, नोवामुंडीनोवामुंडी प्रखंड के महुदी पंचायत सचिवालय में सोमवार को ‘मंईया सम्मान’ योजना के भौतिक सत्यापन के लिए सैकड़ों लाभुक भारी बारिश के बीच पहुंचे। घंटों इंतजार के बाद केवल कुछ लोगों का सत्यापन किया गया, जबकि बाकी लाभुकों को यह कहकर वापस भेज दिया गया कि आप को फोन आने पर ही आप अपना भौतिक सत्यापन करवाने के लिए महुदी पंचायत सचिवालय आए। दूर-दराज से पहुंची महिलाओं ने दिनभर परेशानी झेली। लाभुकों ने प्रशासन से सत्यापन प्रक्रिया को व्यवस्थित करने और पूर्व सूचना देने की मांग की है।
