
प्रतिनिधि, नोवामुंडीनोवामुंडी: प्रखंड के महुदी पंचायत भवन में 2000 लीटर क्षमता वाले वाटर टैंकर और ज्ञान केंद्र का उद्घाटन भव्य रूप से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीडीओ पप्पू रजक, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक कुमार तथा मुखिया लक्ष्मी देवी पंचायत समिति सदस्य दिव्या जेराई ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वाटर टैंकर उपलब्ध होने से महुदी पंचायत आसपास के गांवों के लोगों को शादी-विवाह, सामाजिक एवं अन्य आयोजनों में पेयजल की सुविधा मिलेगी।

वहीं ज्ञान केंद्र शुरू होने से बच्चों और युवाओं को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा।कार्यक्रम में वार्ड सदस्य नीलम दास, जलसहिया कंचन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल को पंचायत के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
