
बिरसानगर जोन नंबर 3ई प्रधान कॉलोनी स्थित एक्सेल इंडिया मॉडल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वर्ग स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के छोटे एवं बड़े बच्चे, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मिलकर योगाभ्यास किया।
स्कूल प्रांगण में छोटे बच्चों के लिए योगाभ्यास सत्र का संचालन शिक्षिका श्रीमती कविता साहू, मुक्ता डे एवं अंजलि सिंह ने किया जबकि बड़े बच्चों के लिए योग सत्र का संचालन शिक्षिका श्रीमती दुलारी टुडू, पिंकी कुमारी, आशा कुमारी एवं राहुल प्रमाणिक ने किया।
योग सत्र के दौरान प्रशिक्षकों ने बताया कि योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आता है, एकाग्रता बढ़ती है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम-स्वस्थ आयु के लिए योग यानि बढ़ती उम्र के साथ कैसे लोग योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।

स्कूल प्रांगण में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के अलावा सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं में श्रीमती सुभद्रा कुमारी, शेफाली टुडू, सीमा कुमारी, अभिमन्यु सिंह, मंजुलता साहू, पूनम तिवारी, जीएस शीला, कविता नायक आदि उपस्थित थे।
