
पोखरपी पंचायत के रुबांगुटू ट्राइबल साप्ताहिक हाट बाजार से लेकर सैलदौरी स्कूल तक जर्जर सड़क एवं डोबरोसाईं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, आंधी तूफान से क्षतिग्रस्त सोलर आधारित जालमीनार और सिंचाई कुआं आदि का निरीक्षण लक्ष्मी सुरेन जिला परिषद अध्यक्ष और प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक ने किया। निरीक्षण में पाया गया कि जर्जर सिंचाई कुआं से पोखरपी गांव टोला डोबरोसाई में लगभग 45 परिवार और बीचागुड्डू में लगभग 280 परिवार कुंआ के गंदे पानी से अपना दैनिक कार्य करते है।

वहीं रवानगुटू ट्राइबल साप्ताहिक हाट बाजार से लेकर ग्राम सीलदौरी स्कूल तक की सड़क जर्जर लगभग 3 किलोमीटर दूरी और रोड के दोनों साइड में कच्चा नाली की मरम्मत की आवश्यकता है ताकि बारिश का पानी सड़क को खराब न कर सके

