
कांड्रा (सरायकेला): कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत घुटबेड़ा गांव का एक 11 वर्षीय बालक बीते रविवार से लापता है। लापता बालक का नाम रुद्र कुमार है, जो आनंद कुमार का पुत्र है। सोमवार तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता काफी बढ़ गई है और घर में कोहराम मचा हुआ है।
रिश्तेदारों के यहाँ तलाश के बाद अब पुलिस की शरण
परिजनों ने बताया कि रविवार को घर से निकलने के बाद जब रुद्र वापस नहीं लौटा, तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। पिता आनंद कुमार ने अपने सभी सगे-संबंधियों और जान-पहचान वालों के यहाँ संपर्क किया, लेकिन कहीं से भी रुद्र के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। थक-हारकर परिजनों ने अब कांड्रा थाना पहुँचकर पुलिस प्रशासन से अपने बच्चे की तलाश के लिए गुहार लगाई है। पुलिस को मामले की लिखित सूचना (सनहा) दे दी गई है।
सहयोग की अपील: इस नंबर पर दें जानकारी
परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इस बच्चे के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत नीचे दिए गए विवरण पर संपर्क करें:
- बालक का नाम: रुद्र कुमार
- पिता का नाम: आनंद कुमार
- उम्र: 11 वर्ष
- पता: ग्राम- घुटबेड़ा, थाना- कांड्रा
- संपर्क मोबाइल नंबर: 7667108919
