

आज चक्रधरपुर प्रखंड के बीईपी पंचायत में जिला परिषद के 15 वे वित्त आयोग मद से स्वास्थ्य केंद्र निर्माण हेतु गांव के दिउरी द्वारा विधि विधान के साथ भूमि पूजन सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन,जिला परिषद सदस्य मीना जोंको चक्रधरपुर भाग 3 और बीईपी पंचायत की मुखिया पिंकी जोंको आदि तीनों के संयुक्त रुप से नारियल फोड़ कर स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का कार्य शुभारंभ किया गया। इस शुभ बेला में ग्रामीण मुंडा और ग्रामीण उपस्थित थे ।
उक्त स्थल चक्रधरपुर प्रखण्ड के बाईपी पंचायत और सोनवा प्रखण्ड गोविंदपुर पंचायत दोनों पंचायत के बॉर्डर एरिया में निर्माण से दोनों पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों को भविष्य में स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा।
