
जमशेदपुर एस बी आई बैंक के एटीम में 140 गार्डों को जो विगत 20 वर्षों से कार्य करते आ रहे ,विगत दिनों अचानक नये एजेंसी डब्ल्यू डब्ल्यू एस ओ इंटरप्राइजेज लिमिटेड के द्वारा कार्यरत गार्डों को कार्य से निकल दिया जा रहा है । झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमोद लाल , शेख बदरूदीन एवं महाबीर मुर्मू के नेतृत्व में हटाएं गए गार्डों को बहाल करने के उपायुक्त जमशेदपुर से मिले ।

गार्डों ने एजेंसी के आरोप लगाया कि एजेंसी द्वारा माह में 30 दिनों तक काम कराया जाता है लेकिन उनको 26 दिनों का ही वेतन का भुगतान किया जाता है । एजेंसी द्वारा 15 माह का भविष्य निधि भी जमा नहीं किया गया है । झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उपायुक्त जमशेदपुर से भविष्य निधि बकाया राशि और नए एजेंसी आने से 140 गार्डों को पुनः बहाल करने की बात रखा गया । उपायुक्त ने बातों को गंभीरता से लिए और आश्वासन दिया नए एंजेसी आने से उन्हें पुनः बहाल किया जाएगा। मौके पर प्रमोद सिंह, शशि कांत पांडे, राजीव तिवारी, पंकज कुमार, प्रीतेश सिंह, अमित सिंह, विशाल कुमार, भरत भूषण ओझा, रवि पाण्डेय, विनोद कुमार, दिनेश कुमार, अमित कुमार, अरविंद गिरी , सोनू बाग आदि उपस्थित थे ।
