
पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर, नोवामुण्डी में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में कक्षा अरुण से प्रथम के भैया बहनों द्वारा वेश-भूषा प्रदर्शनी आयोजित हुई जिसमें अंशिका शर्मा, केशव शर्मा, आनंदी लोहार, आरोही प्रसाद, ओम अग्रवाल, दिव्यांशी साहू, लतिका प्रधान, समृद्धि सांडिल, आयांश करनानी, सुनिधि सरकार, रुद्रांश साह प्रतिभागिता किए साथ ही कक्षा प्रथम से दशम तक के भैया बहनों की चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई जिसमें उन्हें पृथ्वी रक्षा को दर्शाना था।

इस प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से प्रथम स्थान आयांश करनानी एवं द्वितीय स्थान मुमतिहा खान को प्राप्त हुआ कक्षा द्वितीय से प्रथम स्थान दिव्या पान एवं द्वितीय स्थान परी बारीक को प्राप्त हुआ। कक्षा तृतीय से प्रथम स्थान दिव्यांशी पांडा एवं द्वितीय स्थान शिवन्या मरांडी को प्राप्त हुआ। कक्षा चतुर्थ से प्रथम स्थान कल्पना पान एवं द्वितीय स्थान आराध्या लोहार को प्राप्त हुआ। कक्षा पंचम से प्रथम स्थान मोहित पान एवं द्वितीय स्थान विनीता कुमारी को प्राप्त हुआ। कक्षा षष्ठ से प्रथम स्थान सुभाष बारजो एवं द्वितीय स्थान परमेश्वर कैरम को प्राप्त हुआ। कक्षा सप्तम से प्रथम स्थान संगीता बोबोंगा एवं द्वितीय स्थान पीहू राउत को प्राप्त हुआ। कक्षा अष्टम से प्रथम स्थान सम्प्रति पालित एवं द्वितीय स्थान ज्योति कारोवा को प्राप्त हुआ। कक्षा नवम से प्रथम स्थान प्रीति बोबोंगा एवं द्वितीय स्थान रूपाली दास को प्राप्त हुआ। कक्षा दशम से प्रथम स्थान स्मृति बालमुचू एवं द्वितीय स्थान अमित सवैंया को प्राप्त हुआ। सभी भैया-बहनों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा पालित गुरु मां ने यह संदेश देते हुए भैया-बहनों को बताया कि इस वर्ष का मुख्य विषय हमारी शक्ति हमारा ग्रह है जो पर्यावरणीय स्थिरता के लिए सामूहिक जिम्मेदारी पर केंद्रित है।

यह दिवस वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कार्रवाई, जागरूकता फैलाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित है। आगे उन्होंने बताया कि इस वर्ष हम सभी वृक्षारोपण, स्वच्छ ऊर्जा को अपनाना, प्लास्टिक के उपयोग को कम करना, और सामुदायिक सफाई अभियान करने को अग्रसरित होंगे। कार्यक्रम में सभी आचार्य दीदी जी की उपस्थिति रही।
