
जमशेदपुर
।पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक पूर्व श्री बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि अंसार खान मानगो नगर निगम ऑफिस पहुंचकर मानगो मेयर पदभार ग्रहण करने पर सुधा गुप्ता को फूलों का गुलदस्ता देकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अंसार खान कहा आपके पति श्री बन्ना गुप्ता और आपकी मेहनत रंग लाई। अंसार खान ने कहा रमजान उल मुबारक का महीना है और आज अलविदा जुम्मा भी है आपके उज्जवल और सफ़ल कार्यकाल के लिए बहुत-बहुत दुआएं देते हैं और मुझे उम्मीद है इंशाल्लाह मानगो क्षेत्र की समस्याओं को जल्द से जल्द हल कराएगी।
