
जगन्नाथपुर (प्रतिनिधि): प्रशासन ने अवैध बालू कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तड़के सुबह चार ट्रैक्टरों को जब्त किया है। एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव और अंचल अधिकारी (सीओ) मनोज कुमार मिश्रा ने गुप्त सूचना के आधार पर जगन्नाथपुर ब्लॉक के पास छापेमारी की।

प्रशासनिक टीम को देखते ही बालू माफियाओं में भगदड़ मच गई। जब्त ट्रैक्टरों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जगन्नाथपुर थाने को सौंप दिया गया है। मामले पर सख्ती दिखाते हुए एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव ने कहा:
”क्षेत्र में अवैध बालू का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। माफियाओं के खिलाफ प्रशासन का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।”
