रविवार, 8 मार्च 2026 को जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रखंड के सभी बीएलए–2, पंचायत कमिटी के पदाधिकारी, मंडल कमिटी तथा प्रखंड कमिटी के सदस्यों के साथ विस्तृत संवाद किया गया।कार्यक्रम के दौरान बीएलए–2 कार्यकर्ताओं को SIR से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण भी दिया गया,

ताकि संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके। प्रशिक्षण में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा जिम्मेदारियों के निर्वहन को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री सोनाराम सिंकु जी उपस्थित रहे। वहीं जिला पर्यवेक्षक श्री प्रदीप कुमार बालमुचू जी

तथा जिला अध्यक्ष श्री रंजन बोयपाई जी भी विशेष रूप से शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष श्री ललित कुमार दोराईबुरु ने की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।
