
पश्चिम सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड की चार बच्चियों को रोजगार दिलाने के नाम पर तमिलनाडु ले जाकर बंधक बनाने का आरोप लगाया गया है। परिजनों का कहना है कि बच्चियां घर लौटना चाहती हैं, लेकिन उन्हें वापस आने नहीं दिया जा रहा है

विधायक सोनाराम सिंकु ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लिया है और प्रशासन से बच्चियों को सकुशल वापस लाने की अपील की है।

“नोवामुंडी की चार बच्चियों को रोजगार के नाम पर तमिलनाडु ले जाकर बंधक बनाने का आरोप! ग्रामीणों ने विधायक सोनाराम सिंकु से लगाई गुहार। प्रशासन से अपील, बच्चियों को सकुशल वापस लाएं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
