
जेटेया थाना प्रभारी बोअस मुंडु के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में सघन छापेमारी और तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस के बढ़ते दबाव से घबराकर चोर मोटरसाइकिल को जंगल में झाड़ियों के बीच छोड़कर फरार हो गए। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे जेटेया से दुआरसाई जाने वाले जंगल रास्ते में पंचर हालत में लावारिस बाइक बरामद की गई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाना में सुरक्षित रखा है। फिलहाल पुलिस चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी रखे हुए है।
