
नोवामुंडी बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में गुरुवार को आगामी रामनवमी पर्व की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में

रामनवमी पूजा कमेटी का पुनर्गठन किया गया तथा पर्व को भव्य और भक्तिमय तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से मंगल सिंह सुरेंन को रामनवमी पूजा कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं अरुण गुप्ता को महासचिव, दीपक पाठक को उप सचिव, नंदू सिंह को संरक्षक,

माइकल तिरिया को उपाध्यक्ष, राजेश पोद्दार को कोषाध्यक्ष तथा सचिन कुमार सेठ को उप कोषाध्यक्ष चुना गया।

इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में अंकज कुमार प्रसाद, राकेश कुमार, विक्की शाह, कुंदन प्रसाद, किशोर प्रसाद, अनीश ठक्कर, ननकू गुप्ता, सुशील अग्रवाल, दीपू पान, रमाकांत साहू, फिरोज प्रसाद, नीतू पुष्टि, गौतम पोद्दार और अमित अग्रवाल को मनोनीत किया गया।

बैठक में आगामी 27 मार्च को रामनवमी का त्योहार धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। कमेटी की ओर से इस बार भव्य झांकी निकाली जाएगी, जिसमें भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता, भगवान् शंकर, मां पार्वती की आकर्षक झांकी के साथ वीर बाहुबली बजरंगबली की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी।

मौके पर रमेश अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, धर्मदेव यादव, सतीश ठाकुर, निलेश पोद्दार, गोवर्धन यादव, उपेंद्र गिरी, अमित रंजन, प्रभात शाह, विजय प्रसाद, मुक्ति प्रसाद, अभिमन्यु पान, पंडित लंबोदर पांडा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

बैठक के अंत में सभी ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ रामनवमी पर्व को भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया।
