
नोवामुण्डी – पदमावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नोवामुण्डी में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा पालित गुरु मां, विद्यालय कार्यकारिणी प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमान सुनील कुमार सिंह, और टाटा स्टील के हेड इंप्रूवमेंट विवेक अग्रवाल ने भारत मां की पूजा की और झंडोत्तोलन किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा पालित गुरु मां ने कहा, “आज का भारत शिक्षा के साथ-साथ संस्कारित व चरित्रवान बन रहा है। नए भारत के उत्थान में महिलाओं की भूमिका अग्रणी रही है।”

विद्यालय के भैया बहनों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें देशभक्ति गीत और नृत्य शामिल थे। अध्यक्ष श्रीमान सुनील कुमार सिंह ने भैया बहनों को संदेश देते हुए कहा, “बच्चों को हर क्षेत्र में अपना उत्तम देने का प्रयास करना चाहिए।”


विद्यालय के भैया बहनों ने टिस्को स्टेडियम में परेड, राष्ट्र गान और देशभक्ति नृत्य भी प्रस्तुत किया।


