


कांड्रा – ग्राम रायमरा में बरसात के समय घासीराम सरदार का घर गिर गया था, जिससे उनका परिवार बेहद मुश्किल में पड़ गया था। आज बुरुडीह पंचायत के मुखिया संगीता कुमारी की उपस्थिति में कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत उनके परिवार को 5 कम्बल दिया।इस मौके पर मुखिया संगीता कुमारी ने कहा, “कांड्रा थाना प्रभारी का यह कदम सराहनीय है।



वे हमेशा गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे रहते हैं।” थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने कहा, “हमारा प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति मदद से वंचित न रहे। हम सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ऐसे लोगों की मदद करते रहेंगे।”

इस मौके पर घासीराम सरदार ने थाना प्रभारी और मुखिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं और मेरा परिवार आपका हमेशा ऋणी रहेगा। आपकी मदद से हमें बड़ी राहत मिली है।”

