
गम्हरिया प्रखंड के दुग्धा पंचायत अंतर्गत हरिहरपुर श्रीरामपुर में आदिवासी एभेन अखाड़ा की ओर से फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता की शुरुआत अखाड़ा के संस्थापक सह गम्हरिया प्रखंड के पूर्व प्रमुख रामदास टुडू,अतिविशिष्ट अतिथि कृष्णा बास्के, समेत कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने संयुक्त रूप से फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व किक लगाकर की। प्रतियोगिता में 48 टीमों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखाड़ा के संस्थापक सह गम्हरिया प्रखंड के पूर्व प्रमुख रामदास टुडू ने कहा कि,हमारे देश में लोकप्रिय खेलों में से एक फुटबॉल है, जो शहरी क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी खेली जाती है। फुटबॉल ही एकमात्र ऐसा खेल है जिसमें खिलाड़ियों के शरीर के सभी अंग क्रिया करती है। अगर उचित प्लेटफॉर्म मिले तो ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी भी क्षेत्र व देश का नाम रोशन कर सकते हैं. वही मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के ने कहा, “फुटबॉल प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म है
वही फुटबॉल टूर्नामेंट में जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंची फुटबॉल टूर्नामेंट में अखाड़ा के संस्थापक सह गम्हरिया प्रखंड के पूर्व प्रमुख रामदास टुडू ने उन्हें अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया वही इस दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट में मेले के आयोजन में लोगआकर्षक टुसू प्रतिमा लेकर पहुंचे थे। कमेटी द्वारा नौ बेहतर टुसू प्रतिमाओं का चयन कर पुरस्कृत किया गया।वही दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट में भाग ले रहे प्रतिभागियों को आज पुरस्कार और नगद राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा .मेला के आयोजन में लोगों के मनोरंजन के लिए हर साल की भांति गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आज संध्या में ओम बिंदु झूमर मेलोडी बारीपदा मयूरभंज ओडीशा की टीम द्वारा एक से बढ़कर एक झारखंडी और लोकगीतों की प्रस्तुति की जाएगी .
मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष रामदास टुडू, कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद हांसदा , उपाध्यक्ष विरमल टुडू, महासचिव राजेश भगत, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार महतो , राजेन कुमार टुडू ,दीपक सिंह सरदार , सचिव अनिल सरदार, सह सचिव कालीचरण सरदार ,संरक्षक गोरखा हांसदा ,संयोजक बुद्धेश्वर नायक बैजनाथ मार्डी उपस्थित थे,वही दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट में मुख्य रूप से सम्मानित अतिथि मैनेजिंग डायरेक्टर आधुनिक पावर नेचुरल रिसोर्स लिमिटेड महेश कुमार अग्रवाल , झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य समाजसेवी कृष्णा बास्के , गम्हरिया प्रखंड के पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह समाजसेवी राम हांसदा, समाजसेवी गौतम महतो उपस्थित थे.
