
सरायकेला: कन्ड्रा पंचायत के बी० डी० ओ० कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र के ग्रामवासियों एवं जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल के नेतृत्व में नाली और रास्ता की समस्या को लेकर सरायकेला के उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में एक सरकारी रास्ता और नाली है, जिस पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है, जिसके कारण एम्बुलेंस तक का प्रवेश नहीं हो पाता है।ग्रामवासियों ने बताया कि बरसात के दिनों में उनके घरों में पानी प्रवेश कर जाता है, जिसकी निकाशी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण लोग संक्रमण रोगों से ग्रसित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर पहले भी ग्राम पंचायत और अन्य सक्षम पदाधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल शामिल थीं, जिन्होंने उपायुक्त से इस समस्या का समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों की नाली निकासी की समस्या गंभीर है और नाली की निकासी का रास्ता एक ही विकल्प है। अगर समस्या का समाधान नहीं निकला तो ग्रामवासी नारकीय जिंदगी जीने में विवश हो जाएंगे।इस अवसर पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल .अनुप कुमार महंती, राकेश सिंह, तारा नायक, शोमा नायक, किरण देवी आदि शामिल थे।
