
मां झूमकेशवरी शक्ति पीठ पर उमड़ी भीड़, कारूवा एवं मुखी समाज ने की पूजा-अर्चना सरायकेला: झारखंड, बंगाल, और ओडिशा के कारूवा और मुखी समाज के लोगों ने मां झूमकेशवरी शक्ति पीठ पर पूजा-अर्चना की। यह वार्षिक आयखान यात्रा हर साल 15 जनवरी को आयोजित की जाती है, जिसमें समाज के लोग अपने पौराणिक अस्तित्व और ऐतिहासिक कुल देवी की पूजा करने आते हैं। इस अवसर पर अनुसूचित जाति जनजाति एकता मंच के सरायकेला खरसावां जिला संरक्षक रंजन कारूवा, मूलवासी कारूवा समाज प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरूचरण मुखी, सरायकेला नगर पुर्व उपचेयरमैन मनोज चौधरी, जमशेदपुर लोकसभा के पुर्व प्रत्याशी आनन्द मुखी, सचिव पंचु मुखी, ओंकार नाथ कारूवा, सुदर्शन मुखी, रविशंकर मुखी, अजय मुखी, श्रीनिवासन कारूवा, नाडू कारुवा, अभिजीत मुखी, अजीत मुखी, गोविंदा मुखी, महेश मुखी, बरूण मुखी सहित हजारों लोगों ने मां झूमकेशवरी शक्ति पीठ पर माथा टेका।
