मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामा झारखंड आंदोलनकारी एवं एसोशिएशन के मुख्य संरक्षक गुरु चरण किस्कू के मार्गदर्शन में सफल रहा आंदोलन : संजय होरो

खूंटी । अंततः खूंटी टैंकर एसोशिएशन के अध्यक्ष टीका खान के मांग पर इंडियन और प्रबंधन को झुकना ही पड़ा। और उनकी मांगों को रखते हुए सभी 30 टैंकरों की जांच प्रक्रिया को रद्द करते हुए पुनः जांच का आदेश दिया है। इसका प्रमुख कारण यह रहा है कि सभी 30 टैंकरों को जांच के लिए सेफ्टी का घोर उल्लंघन किया गया था। टैंकर चालकों के पास ना तो वर्दी थी ना ही सेफ्टी शू था ना ही हेलमेट पहने थे और भी कई खामियां थी।

इसी सेफ्टी उल्लंघन को अध्यक्ष ने गंभीरता से लेते हुए प्रबंधन पर सभी टैंकरों की जांच प्रक्रिया को रद्द करने का दबाव बनाया था और उसमें उन्हें सफलता मिली। इसके साथ ही स्थानीय ट्रांसपोर्टरों को प्राथमिकता देने की मांग की है, जिस पर प्रबंधन गंभीरता पूर्वक विचार कर रहा है। इस समझौते में पटना इंडियन ऑयल के पदाधिकारी श्रीकांत सिंह की सकारात्मक भूमिका रही है।इस आंदोलन में झारखंड आंदोलनकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामा और खूंटी टैंकर एसोशिएशन के मुख्य संरक्षक गुरुचरण किस्कू के मार्गदर्शन में आंदोलन को सफलता मिली।

इसके लिए एसोशिएशन की पूरी टीम की एकता महत्वपूर्ण रही। इस आंदोलन में मुख्यरूप से एसोशिएशन के अध्यक्ष टीका खान, उपाध्यक्ष उमेश भगत, महासचिव संजय होरो, संरक्षक सुनील ताती नंदा, नीरज जैन, सैयद एजाज अहमद, सुनील कुमार तिवारी, अनिल डेविड मिंज, ताबिश अहमद, असगर खान सहित पूरी टीम की एकता रंग लाई। अनुमंडल पदाधिकारी की मौजूदगी में हुई प्रबंधन और एसोशिएशन के बीच वार्ता इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन खूंटी लिमिटेड एवं इंडियन ऑयल टैंकर एसोशिएशन के बीच खूंटी अनुमंडल पदाधिकारी की मौजूदगी में वार्ता सफल रहा। प्रबंधन की ओर से समझौते में आर/ओ उपभोक्ताओं की समकालीन मांग स्थिति के आधार पर टैंक , ट्रकों की आवश्यकता का पुनर मूल्यांकन किया जाएगा तथा उसी के अनुसार निविदा की शर्तों एवं नियमों के अनुरूप प्रतीक्षा सूची से दूसरे चरण का एल ओ ए अगले 15/ 20 दिनों के भीतर जारी करने का प्रयास आइओसीएल द्वारा किया जाएगा।

साथ ही वर्तमान परिवहन कर्ताओं के कुछ टैंक, ट्रकों की पूर्व में की गई जांच से संबंधित प्राप्त शिकायतों को संज्ञान में लिया गया है, जिसके अंतर्गत कार्यादेश जारी करने से पूर्व संबंधित टीटी को पुनः जांच हेतु बुलाया जाएगा। इस बीच यह निष्कर्ष निकाला गया है कि दिनांक 12/12/2025 को जारी एल ओ ए के अंतर्गत शामिल टैंकर ट्रकों की जांच, निविदा पी टी/28 की शर्तों एवं नियमों के अनुसार तत्काल प्रभाव से बिना किसी बाधा के प्रारंभ की जाएगी तथा एल ओ ए की सभी आवश्यक शर्तों को पूर्ति के उपरांत कार्यादेश जारी किया जाएगा।इस समझौते में प्रबंधन की ओर से एसडीओ की मौजूदगी में तमल प्रमाणिक, ज्योत्सना कीनो शामिल थे। वहीं एसोशिएशन की ओर से टीका खान, शादिक अली, सुनील कुमार तिवारी वीरू को शामिल थे।
