
कांड्रा, सरायकेला: कांड्रा पंचायत की मुखिया संकरी सिंह, जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, कांग्रेसी नेता प्रकाश कुमार राजू, समाजसेवी दिनेश चंद्र महतो, समाजसेवी डॉक्टर जोगेंद्र प्रसाद महतो और स्थानीय ग्रामवासियों के नेतृत्व में कांड्रा के मुख्य मुक्तिधाम बना डूंगरी में जल संकट को देखते हुए उपायुक्त महोदय से नवीन जलाशय डैम के निर्माण की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि अंतिम संस्कार के दौरान जल की अत्यधिक आवश्यकता होती है, लेकिन वर्तमान में यहां पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। इस क्षेत्र में पेयजल और कृषि के लिए कोई स्थाई वैकल्पिक जल स्रोत उपलब्ध नहीं है,

जिससे लोगों को काफी दिक्कत होती है। कांग्रेसी नेता प्रकाश कुमार राजू एवं समाजसेवी जोगेंद्र प्रसाद महतो ने उपायुक्त महोदय से अनुरोध किया है कि शीघ्र ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र के सर्वेक्षण एवं निर्देशित करें और एक नए जलाशय के निर्माण की स्वीकृति प्रदान करें। ग्रामीणों का कहना है कि इससे क्षेत्र की जल संकट की समस्या दूर होगी और पशु-पक्षियों को भी पानी मिलेगा। ग्रामीणों ने बताया कि कल सरायकेला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर इस मांग को लेकर आवाज उठाएंगे। ग्रामीणों ने कहा कि वे इस मुद्दे पर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे और अपनी मांग को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि उनकी इस मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र की जल संकट की समस्या दूर हो सके।
