
खूंटी। खूंटी टैंकर एसोशिएशन के अध्यक्ष टीका खान ने विगत 2 जनवरी 2026 को 27 नए टैंकरों की जांच के दौरान सेफ्टी का घोर उल्लंघन किए जाने के मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड पटना बिहार के पदाधिकारी को स्पष्ट शब्दों में कहा कि खूंटी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में नए 27 टैंकरों की जांच प्रक्रिया में सेफ्टी का घोर उल्लंघन किया गया है। जो भी 27 टैंकर डिपो में घुसा तो उस समय किसी भी चालक के पास ना तो वर्दी था, ना सेफ्टी शू और ना ही हेलमेट था। यह सेफ्टी का घोर उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि यदि सभी 27 नए टैंकरों की जांच प्रक्रिया को रद्द नहीं किया गया तो मंगलवार से ट्रांसपोर्टर लोडिंग का काम नहीं करेंगे।खूंटी टैंकर एसोशिएशन की बनी सहमति खूंटी टैंकर एसोशिएशन की के सदस्यों की सहमति से सदस्यों को सूचित किया गया है कि दिनांक 02/01/2026 को बिना यूनियन के सहमति से TT चेक कराया गया जिसमें खूंटी टर्मिनल के अधिकारियों के द्वारा सभी नियमों का उल्लंघन किया गया है। इस सिलसिले BSO ke अधिकारियों से बात हुई है, हमने अपना कंप्लेन दर्ज करवा दिया है, और हमने कहा है कि जो भी TT गलत तरीके से IOCL के नियमों को ताक पर रख कर चेक किया गया है, अगर 05/01/2026 तक कैंसिल नहीं होता है तो हम सभी ट्रांसपोर्टर 06/01/2026 से स्वतः अपनी स्वेच्छा से TT लोड नहीं करेंगे।
