
कांड्रा बाजार | सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड के कांड्रा बाजार स्थित जय शनी देव पवन धाम मंदिर मे समाजसेवी रोशन प्रसाद साव के सहयोग से पंच कुंडीय महायज्ञ गायत्री पूजा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर गायत्री परिवार गम्हरिया से आए हुए राज नारायण महतो ने अपने प्रवचन में कहा कि गायत्री पूजा से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वह समाज के लिए एक आदर्श नागरिक बनता है समाजसेवी रोशन प्रसाद साव ने कहा कि गायत्री पूजा के माध्यम से हम अपने जीवन को पवित्र और शुद्ध बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि गायत्री पूजा से हमें समाज में फैली अंधविश्वास और कुरीतियों को दूर करने की प्रेरणा मिलती है। समाजसेवी रोशन प्रसाद साव ने कहां की पंच कुंडीय महाज्ञ गायत्री पूजा का भव्य आयोजन को सफल बनाने में कांड्रा वासियों का भी काफी योगदान रहा इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और गायत्री पूजा में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार गम्हरिया के सदस्यों ने किया.मौके पर मुख्यरूप से समाजसेवी रोशन प्रसाद साव, पंडित गौतम मिश्रा.पंडित सोविक चटर्जी,रति लाल मंडल, ,सुभाष कालिंदी, भोजोहरी लोहार, गोरी रजक,गुड्डू दे, उत्तम मंडल, विक्रम आचार्य, बेबी देवी,इंदु देवी, आशा देवी,शर्मिला साव, राजकुमारी बर्मा, रेणु दुबे, बिमला देवी समेत सेकडो की संख्या में भक्तगण समेत समाजसेवी रोशन प्रसाद साव की माता लक्ष्मी देवी भी उपस्थित थी वही गायत्री परिवारों में मुख्य रूप से राजनारायान महतो, सबिता देवी, सुषमा सिंह, सुजाता दीदी, चिंता देवी, पिंकी देवी, प्रहलाद मौजूद रहें
