
कांड्रा: एक ओर जहां आज से पूरे देश में चैती दुर्गा पूजा (Chaitra durga puja), यानी चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri ) महोत्सव प्रारंभ हो गया है। पूरे देश की तरह सरायकेला जिले के कांड्रा में भी महोत्सव के शुभारंभ पर महिलाओं के द्वारा पारंपरिक परिधान में निकाली गई कलश यात्रा ने पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। चैत्र नवरात्र के पहले दिन लोगों ने मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की।

शनिवार को युवक समिति कांड्रा बस्ती बजरंग अखाड़ा कमेटी के तत्वाधान में चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri ) महोत्सव पर 501 महिलाओं और युवतियों ने कांड्रा बांधा घाट स्थित छोटा तलाब से कांड्रा बस्ती स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण तक कलश यात्रा निकाली। मणिकुई स्थित स्वर्णरेखा नदी से नौ कन्याओं द्वारा कलश में जल भरकर हनुमान मंदिर के प्रांगण में लाया गया।

इसके पश्चात कांड्रा छोटा तालाब से जल भरकर कांड्रा का भ्रमण किया गया। इस दौरान महिलाओं और युवतियों ने माता के जयकारे लगाकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। जल भरकर वापस कांड्रा बस्ती बजरंगबली मंदिर मंदिर प्रांगण स्थित महोत्सव स्थल पर पहुंचीं तथा महिलाओं और युवतियों ने मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की।
53 वर्षों से हो रहा Chaitra Navratri पूजा का आयोजन: अध्यक्ष लाल बाबू महतो

वहीं मन्दिर समिति के अध्यक्ष लाल बाबू महतो ने बताया की हमारी समिति पिछले 53 बर्षों से काण्ड्रा में रामनवमी पूजा (ramnavami puja) के साथ चैती दुर्गा पूजा (Chaitra durga puja) मनाते आ रहे है। उन्होंने हर साल की तरह इस बार भी आयोजन को भव्य बनाने की बात कही।

उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन केे लिए मुख्य रूप से इस अवसर पर अध्यक्ष लाल बाबू महतो,सचिव महिंद्र नंन्दी कोषाध्यक्ष विश्वनाथ रजक एवं राकेश रजक, कांड्रा पंचायत समिति सदस्य पूर्व मुखिया सह कमिटी के संरक्षक होनी सिंह मुंडा ,

बप्पा पात्रो, ग्राम प्रधान सुरेश महतो,शंकर महतो,दिलीप दे,धीरेन गोराई,मधु गोराई,तपन चंद्र,डोमन दत्ता,प्रेम रजक,सुख चंद्र महतो,प्रदीप गोराई,अक्षय गोराई,बादल गोराई,वीरू घटवारी,बम्बल दास,समाज सेवी विजय महतो ,मनीष प्रसाद,राजकुमार प्रसाद ,विजय कुम्भकार का भी आभार व्यक्त किया है।
