
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने बुधवार को बिष्टुपुर स्थित विधायक निवास/कार्यालय में सोनारी निवासी केएम तिवारी को कान की मशीन प्रदान की। श्री तिवारी को काफी समय से सुनने में तकलीफ हो रही थी। मशीन प्राप्त होने पर श्री तिवारी ने विधायक सरयू राय के प्रति आभार व्यक्त किया।
