
भूइंयाडीह। मूलवासी कारुवा समाज की ओर से शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को भूइंयाडीह काली घाट निवासी एक परिवार को श्राद्ध कर्म के लिए राशन एवं खाद्य सामग्री प्रदान कर सहयोग किया गया। समाज के सदस्यों ने परिवार की परिस्थिति को देखते हुए यथासंभव मदद का हाथ बढ़ाया। इस पहल के माध्यम से समाज ने सामाजिक एकजुटता, मानवीय संवेदना और आपसी सहयोग का संदेश दिया। जरूरत के समय परिवार के साथ खड़े होकर समाज के सदस्यों ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया।
इस दौरान मूलवासी कारुवा समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरूचरण मुखी, आनन्द मुखी, राजू बेहरा, संतोष कारूवा, सुरेश मुखी और रंजन कारूवा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
