
संवाददाता संचार भारत न्यूज़, नोवामुंडी
नोवामुंडी प्रखंड के टोंटोपोसी गांव में हर साल की तरह इस वर्ष भी मां लक्ष्मी की पूजा का आयोजन किया जा रहा है। महिला समूह की 40 महिलाएं मिलकर पूजा की तैयारी कर रही हैं।
पूजा के दौरान मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। इस अवसर पर आसपास के गांवों से भी लोगों के पहुंचने की संभावना है।

महिला समूह की ओर से पूजा के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें बूगी-वूगी और छोटे बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रम शामिल हैं। मां लक्ष्मी की प्रतिमा तीन दिनों तक स्थापित रखी जाएगी।
