
संवाददाता संचार भारत न्यूज़, नोवामुंडी
नोवामुंडी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रुता गुट्टू में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.शिविर में 65 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें स्वास्थ्य जांच के बाद 23 महिलाओं और 9 पुरुषों सहित कुल 32 लोगों ने रक्तदान किया.खास बात रही कि जेएसएलपीएस समूह की 12 महिलाओं ने रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की.
इस अवसर पर बीडीओ पप्पू रजक ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया.शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था.

कार्यक्रम में डॉ. प्रिंस पिंगुआ, डॉ. नागमणि बेहरा, डॉ. साधना सिन्हा,, चिंतामणि गोप,विष्णु सरदार और मेरीगोरती केरकेट्टा सहित सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
शिविर में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की गई. इस आयोजन के माध्यम से लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का संदेश दिया गया।

