
नोवामुंडी बाजार के मध्य विद्यालय में आज SPORTS FOR SCHOOL TSF के अंतर्गत बच्चों के लिए विशेष खेल सत्र का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में फुटबॉल एक्टिविटी, स्किल डेवलपमेंट फनी गेम्स और चूर खेल जैसी गतिविधियाँ कराई गईं, ताकि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़े।
सप्ताह में एक घंटे का यह सत्र कोच सुमित बालमुचू और हेमंत दास ले रहे हैं। स्कूल प्रिंसिपल सालोमी धनवार ने भी इस कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया, जिसे अभिभावकों और बच्चों ने सराहा।
