
जगन्नाथपुर स्थित केरला इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित Annual Sports Meet का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि ने बच्चों की प्रतिभा और खेल कौशल की सराहना करते हुए विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना बनाए रखने और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम में छात्रों के अलावा शिक्षकों और अभिभावकों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिसने खेल महोत्सव को और भी रोमांचक और उत्साहपूर्ण बना दिया।
