
सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत कांड्रा पंचायत के आजाद बस्ती निवासी अनु तांति की पुत्री नेहा तांती ने दिल्ली के लड़के के साथ शादी रचा ली

दरअसल, बात ये है भूरा सिंह कुछ महीने पूर्व ही दिल्ली से कांड्रा आजाद बस्ती आया था । लड़की के पिता सीमांत तांती का कुछ साल पहले निधन हो गया ।

उनकी पत्नी अनु तांति की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी काफी गरीब परिवार से होने के कारण शादी करवाने में असमर्थ थी। भूरा सिंह के रिश्तेदार आजाद बस्ती में रहते हैं।

जिस कारण उनकी लड़की के परिवार के साथ अच्छी दोस्ती हो गई थी। लड़की की मां के लाचारी को देखते हुए भूरा सिंह ने नेहा तांती से रीति रिवाज के साथ शादी कर ली। ये शादी लड़का और लड़की, दोनों की रजामंदी से कराई गई ।

वहीं आजाद बस्ती के निवासी एकांतो मंडल ने भाई की रस्म अदा की । शादी में ग्रामीण और महिला सखी मंडल उपस्थित थी ।
कोई शादी के रस्म में मुख्य रूप से कांड्रा पंचायत के पूर्व उप, मुखिया सुबोध सिंह, एकांतो मंडल, सुनीता प्रामाणिक,राजेश मण्डल, शंकर प्रमाणिक, शम्भू ,प्रमाणिक बबलू प्रमाणिक, संकु मंडल, ईश्वर मण्डल, परमेश्वर मण्डल, कृष्णा कुम्हार, राजू मण्डल,नरेंद्र महतो,बुधु मण्डल,विष्णु तांती सुमित सखी मंगल और सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे
