
जमशेदपुर । भारत के महान अभिनेता धर्मेंद्र साहब के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद व्यथित करने वाला है। धर्मेंद्र साहब ने अपने सरल, सहज और प्रभावशाली अभिनय से सभी भारतीय के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। उनका व्यक्तित्व विनम्र सरल था, उतना ही प्रेरणादायक भी।धर्मेंद्र साहब का जाना फिल्म जगत के साथ साथ भारतीयों लिए अपूरणीय क्षति है। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं और शोकाकुल परिवारजनों, भारतीय प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
