
कांड्रा: केयर नेत्रम की ओर से आज रविवार को कांड्रा मध्य बस्ती स्थित काली मंदिर परिसर में एक निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा. समाजसेवी विजय महतो ने बताया की इस शिविर में विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों की टीम द्वारा आंखों की जांच की जाएगी.

जांच के उपरांत जिन मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई जाएगी, उनका निःशुल्क ऑपरेशन त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल, आदित्यपुर में किया जाएगा: वहीं, जिनकी आंखों में पावर पाया जाएगा, उन्हें कम कीमत पर पावर चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा. समाजसेवी विजय महतो ने बताया कि इस निशुल्क शिविर का सभी ग्रामवासी फायदा उठा सकते है

कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी विजय महतो ने कांड्रा एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निशुल्क नेत्र जांच शिविर का लाभ उठाएं और अपनी आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक रहें.
