
1 नवंबर शनिवार को 11 बजे से नोवामुंडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास ने टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (TSAF), जमशेदपुर से

विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
पूजा अवकाश के दौरान कॉलेज के आठ छात्र-छात्राओं को TSAF, जमशेदपुर द्वारा विशेष प्रशिक्षण के लिए आमंत्रित किया गया था।

यह वे छात्र-छात्राएँ हैं जिन्होंने 17 अक्तूबर को नोवामुंडी कॉलेज परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान किया

था। ये सभी छात्र- छात्राएँ कॉलेज की एनएसएस इकाई के सक्रिय सदस्य भी हैं,

जिन्होंने सामाजिक सेवा और नेतृत्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है।इस अवसर पर प्राचार्य सहित कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे, जिनमें परमानंद महतो, डॉ. मुकेश कुमार सिंह, साबिद हुसैन, राजकरण यादव, नरेश कुमार पान, धनी राम महतो, संतोष पाठक, भवानी कुमारी, लक्ष्मी मोदक, हीरा, सुमन चातोम्बा, प्रतिभा सोम कुंवर तथा शांति पुरती आदि उपस्थित थे।
