
नोआमुंडी के नये थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह ने नोआमुंडी थाने में अपना पदभार ग्रहण करने के बाद से एक सप्ताह के अंदर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ऑनलाइन जुर्माना वाहन चालकों से वसूल की और सरकारी खाते में जमा करवाया. नये थाना प्रभारी ने सभी दो पहिया और चार पहिया वाहन् चालकों से वाहन चलाने के दौरान सेफ्टी रूल पालन करने, हेलमेट पहनकर चलने और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया है और कहा नोआमुंडी थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक ,चौराहा और अन्य जगहों पर चेकिंग अभियान जारी रहेगा इसलिए आप सभी वाहन चालक अपने साथ गाड़ी के काग़ज़ात और हेलमेट पहन कर जरूर चलें हेलमेट आपकी सुरक्षा के लिए है आपकी सुरक्षा है तो आपके परिवार की सुरक्षा है इसलिए हेलमेट पहनें उन्होंने यह भी कहा कि नाबालिकों को बाइक चलाने न दे.
