
नोवामुंडी,12 जनवरी: बालीझरन पंचायत के मुखिया रवि सामड तथा डुकासाई के ग्रामीण मुंडा घासोवा बारजो ने बाजार शैड,डीवीसी चौक सहित ढूंढ ढूंढ कर भिक्षुक महिला व पुरूषों तथा मानसिक स्थिति खराब होकर यहाँ वहाँ भटक रहे विक्षिप्त जनों के बीच कम्बल का वितरण किया. रविवार की अहले सुबह डी वी सी बस स्टैंड में ठंड से टिटूर रहे भिक्षुक गोवर्धन को ठंड से राहत के लिए कंबल दिये गये. साथ ही,बालीझरन कैंप,सेंट्रल कैंप तथा न्यू टाऊनशिप में भीख माँगकर जीवन वसर कर रहे लोगों को कम्बल देकर ठंड से बचाव एवं राहत देने का काम किया. मौके पर मुंडा घासोवा बारजो, ब्रजमोहन बोदरा तथा गदाधर कारूवा आदि मौजूद थे.
