
वन विभाग के वन रक्षी तथा ग्राम वन सुरक्षा समिति की भूमिका संदेहस्पद
नोवामुंडी,8 जनवरी:नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र के वीहड इलाका बड़ापासेया ग्राम पंचायत के जोजोकबीर जंगलों में लकडी माफियाओं द्वारा साल पेडों की अंधाधुंध कटाई काफी दिनों से चल रही है,लेकिन वन विभाग इससे बेखबर हैं. ग्रामीण सुत्रों के अनुसार,नोआमुंडी वन क्षेत्र के बड़ापासेया पंचायत के जोजोकबीर के जंगलों में अवैध तरीके से वृक्षों की कटाई की जा रही है और रात के अंधेरे में उनका अन्यत्र ले जाया जा रहा है. वन विभाग बेखबर है. इस तरह से घने जंगलों के साल पेडों की कटाई दिन रात जारी है. कहते हैं कि वृक्ष ही जीवन है इस तरह से अगर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जाएगी, तो मानव संकट में आ सकता है. वैसे, कागज पत्र में हरेक वनों की निगरानी के लिये वन रक्षी तैनात हैं. वन रक्षी तथा ग्राम वन सुरक्षा समिति की भूमिका इसमें संदेह के घेरे में हैं. पुरी रात जंगलों में ट्रेक्टर घुसा कर लकडियाँ जगन्नाथपुर एवं नोवामुंडी होते हुये ओडिशा ले जा रहे हैं लकडी माफिया. इस तरह से जंगल कटाई समझ से परे हैं आखिर, किसके साठ गाँठ से लकडी माफिया जंगलों की कटाई कर रहे हैं यह जाँच का विषय है.
फोटो अवैध तरीके अंधाधुंध कटायी की गयी सैकडों साल पेड
